Ramganj Mandi Bhav – 01-06-2023
रामगंज मंडी – इस तारीख के मंडी भाव

रामगंजमंडी कृषि उपज मंडी
Ramganj Mandi Market rate today
रामगंजमंडी 12 अगस्त 2024: धनिया की आवक आज 5500 बोरी रही, और बाजार में 50 से 100 रुपये की मंदी दर्ज की गई।
धनिया के दाम इस प्रकार रहे:
- बादामी: 5900 से 6200 रुपये
- ईगल: 6300 से 6650 रुपये
- स्कूटर: 6800 से 7200 रुपये
- रंगदार: 7400 से 8600 रुपये
- बेस्ट: 9000 से 10200 रुपये
- पुराना धनिया: 5350 से 6100 रुपये
आज के हफ्ते के पहले दिन की शुरुआत में धनिया की आवक 5500 बोरी के आसपास रही। बाजार में भी शुरुआत से ही 50 से 100 रुपये की मंदी के साथ खुले। चालू ऑक्शन के दौरान दाम इन भावों के आसपास ही चलते रहे और ऑक्शन के अंत में भी 50 से 100 रुपये की मंदी के साथ बंद हुए।
लेवाली आज भी बड़ी हुई आवक में काफी कमजोर रही, और अधिकांश माल स्टॉक वालों के पास ही रह गया। आज के बाजार में अच्छे बादामी, ईगल, स्कूटर, और हल्के चालू, मीडियम और एवरेज क्वालिटी के माल में 50 से 100 रुपये की मंदी रही। कुल मिलाकर, आज सभी क्वालिटी के माल में मंदी बनी रही और बाजार कमजोरी पर ही रहा।
रामगंज मंडी जो कि राजस्थान में स्थित एशिया की सबसे बड़ी धनिए की मंडी है ।
यह मंडी रामगंजमंडी शहर जिसकी दूरी राजस्थान की राजधानी जयपुर से लगभग 325 किलो मीटर है के मध्य में स्थित है यह 5000 हज़ार बोरी से लेकर 20000 हजार बोरी तक धनिया रोज़ाना बिक्री के लिए दूर दूर से आता है जिसकी नीलामी का कार्य सुबह-सुबह लगभग 8:00 बजे से शुरू हो जाता है।
रामगंज मंडी में सिर्फ़ धनिया ही नहीं बल्कि अन्य दूसरी फ़सले भी बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में आती है जेसे कि सरसों , चना , इसबगोल , अजवाइन , असगंध , गेहूँ, मसूर , मक्का इत्यादि कई ओर फ़सलें क्रय-विक्रय के लिए आती है।
देश की कई बड़ी बड़ी मसाले बनाने वाली कम्पनियों के लिए धनिया यही से ख़रीदा जाता है जिसमें MDH कम्पनी मुख्य है
